भारतीय सेना का चौड़ा हुआ सीना पाकर राफेल-डॉ विनय

 
रचयिता -डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

भारत की धरती पर वंदन अभिनन्दन तेरा राफेल,
स्वागत है अम्बाला में तेरा ऐ फाइटर प्लेन राफेल।

सिंह गर्जना करता आया भारतीय सेना में राफेल,
कलजो उड़ा फ़्रांस से पहुँचा भारत हैपांचों राफेल।

बड़ी खूबियों वाला है ये जंगी जहाज बेड़ा राफेल,
साउथ ईस्ट एशिया में ऐसा न किसी का है राफेल।

देश के दुश्मन काँपेगें वायु सेना में शामिल राफेल,
भारतीय सेना का सीना चौड़ा हुआ पाकर राफेल।

शक्ति बढ़ी मनोबल ऊँचा सबपर भारी यह राफेल,
हवा से हवा,हवा-जमींन पर दोनों मार करे राफेल।

परमाणु हमला करने मेंभी सक्षम फ़्रांसिसी राफेल,
लगातार 10 घंटे उड़ान क्षमता वाला है ये राफेल।

दुश्मनको धोखा देनेवाला चतुर चालाक ये राफेल,
दो दो इंजन वाला है यह आधुनिक अपना राफेल।

विंग स्पैन 10.9 मीटर वाला है यह युद्धक राफेल,
24500 किलो का भार उठाने वाला है ये राफेल।

दुश्मनों को पसीना छुड़ाने वाला मारक ये राफेल,
सैकड़ों टारगेट एक साथ ढूँढ़ने वाला है ये राफेल।

1 मिनटमें आवाज की रफ़्तार केपार जाये राफेल,
जंगी बेड़ में शामिल 29जुलाई 2020 को राफेल।

टॉप स्पीड 2130 प्रतिघंटा की रखता है ये राफेल,
मारक उड़ान क्षमता 3700किमी रखताहै राफेल।

कम से कम ये 7 मिशन पर जा सकता है राफेल,
फ्यूल कैपिसिटी भी 17000 किग्रा रखते राफेल।

स्काल्प,मिटियार मिसाइल,एंटीशिपअटैक राफेल,
120 किमी केदूरी से F-16 मार गिराता है राफेल।

रडार मिसाइल मिनी तोपों GPS से पूरित राफेल,
सेना की ताकत का नये मील का पत्थर ये राफेल।

भारत व फ़्रांस का राजनैतिक मित्र बना ये राफेल,
सेना के इतिहास में नयेयुग की शुरुआत है राफेल।

2 सुखोई 30 MKI विमानसे स्कवार्ड हुआ राफेल,
ग्रुप कैप्टेन हरि कीरत सिंह की अगुवाई में राफेल।

हिन्दमहासागर अरबसागर के ऊपरसे उड़ा राफेल,
कलकत्ता मुंबई आगरा वायुमार्ग से पहुँचा राफेल।

अम्बाला एयर बेस पर हैप्पी लैंडिंग किया राफेल,
वाटर सेल्यूट से दोनों ओर से स्वागत हुआ राफेल।

17गोल्डेन ऐरो स्क्वार्डन बेस में पहुँच गया राफेल,
वायु सेनाप्रमुख श्रीभदौरिया स्वागतम करें राफेल।

जय हो जय हो तेरी अत्याधुनिक हेफाइटर राफेल,
जय हो जयहो तेरी तुम दुनिया के रंगबाज राफेल।