सभी वाहनों के लिए जरूरी हो गया है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, अगर अपने अभी तक नही करवाया है तो जाने कैसे कराए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।।

 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

न्यूज़ डेस्क:- देशभर में वाहनों की जालसाजी को रोकने के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं अगर आपका वाहन पेट्रोल है, तो उस पर क्ल्कि कर आप वाहनों की कैटगरी में से बाइक, कार, स्कूटर, ऑटो और भारी वाहन जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं।

क्या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट:- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एल्यूमीनियम से बनी होती हैं, इसमें एक क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम दिया जाता है। जिसे प्रेशर मशीन से तैयार किया जाता है। वहीं इस प्लेट पर एक पिन अंकित होता है, जिसे वाहन से जोड़ा जाएगा।

क्यो जरूरी है यह:- अब हर राज्य के सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी हो गई है। भले ही आपके पास दोपहिया वाहन हो या फिर चारपहिया वाहन लेकिन आपको हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी होगी। साथ ही कलर कोड स्टिकर्स भी इस्तेमाल करने होंगे, जो सरकार ने निर्धारित किए हैं। ये नंबर प्लेट हर राज्य में ऑटोमोबाइल डीलर्स द्वारा ही लगाए जाएंगे। ग्राहक अपनी नंबर प्लेट के लिए अपने राज्य के हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी (HSRP) के पोर्टल पर रजिस्टर (Online registration for High Security Number Plate) करना शुरू कर सकते हैं। साथ ही वह रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया में अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं लेकिन सवाल ये है कि रजिस्ट्रेशन कराएं कहां और कितने पैसे खर्च होंगे।

कैसे करें आवेदन:- वैसे तो इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अलग-अलग राज्य के लिए अलग-अलग हो सकती है लेकिन इस एक उदाहरण से आपको एक अंदाजा लग जाएगा कि ऑनलाइन आवेदन करना कैसे है। इसके लिए सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक एचएसआरपी वेबसाइट पर जाएं। वहां आपको अपनी गाड़ी से चुनी तमाम जानकारियां देनी होंगी, जैसे आपकी गाड़ी प्राइवेट है या कमर्शियल है, दोपहिया है या चारपहिया, किस कंपनी की है, गाड़ी का नंबर क्या है और ऐसी ही अन्य कई जानकारियां। वहां आपको अपने डीलर को भी चुनना होगा, जिससे आपने गाड़ी ली है, जो आपकी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाएगा। ऐसे जानें अपने राज्य की एचएसआरपी वेबसाइट सबसे पहले ये पता होना जरूरी है कि आखिर आवेदन करना कहां है।

सभी राज्यों के लिए अलग-अलग प्रक्रिया:- सभी राज्य के लिए एचआरएसपी वेबसाइट अलग-अलग है। आपके राज्य की एचएसआरपी वेबसाइट क्या है, इसके बारे में अपने राज्य की वेबसाइट पर आपको अपने राज्य की एचएसआरपी वेबसाइट का लिंक मिल जाएगा या फिर आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स कस्टमर केयर नंबर 011-47504750 पर फोन कर के भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। आप चाहे तो [email protected],[email protected] या [email protected] पर ईमेल कर के भी पता कर सकते हैं आपके राज्य की एचएसआरपी वेबसाइट का लिंक क्या है।

कितना लगेगा चार्ज:- आइये इसपे लगने वाले चार्ज की भी जानकारी कर लेते है, चारपहिया वाहन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपए से लेकर 1100 रुपए तक है, जबकि अगर आप दोपहिया वाहन के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपको 300-400 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के लिए आवेदन करना है तो देखना होगा उसके वाहन का कोई चालान तो लंबित नहीं है। वाहन का रजिस्ट्रेशन निलंबित और निरस्त तो नहीं किया गया है।।