आज का राशिफल

 
आज का राशिफल

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

दिनाँक:- 06 जनवरी 2021, दिन:- बुधवार
ज्योतिष आचार्य सुरेश कुमार आसवानी

मेष राशि:- व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।

वृष राशि:- शेयर मार्केट के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भेंट-उपहार की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

गम और अत्यधिक खुशी में आंखों से झलकने वाले आँसू आखिर नमकीन क्यो होते है- पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे।।

मिथुन राशि:- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसगंति से धन हानि हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य में विलंब होगा। जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि:- वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करे। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। आय बनी रहेगी। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी के उकसाने में न आएं। निर्णय लेने में जल्दबाजी हानि कारक रहेगी।

बदायूं में पूजा करने गई 50 वर्ष की आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद बर्बरतापूर्वक हत्या- पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे।।

सिंह राशि:- कोर्ट-कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के योग अच्छे है। मित्रों के साथ समय प्रसन्नतादायक गुजरेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।

बर्ड फ्लू को लेकर निदेशक पशुपालन ने जारी किए निर्देश- पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे।।

कन्या राशि:- पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। कारोबारी कामकाज में व्यवस्ता रहेगी। आय में व्रद्धि होगी। निवेश अनुकूल लाभ देगा। सुख के साधन उपलब्ध होंगे।

तुला राशि:- दु:खद समाचार मिल सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। विवाद न करें। थकान महसूस होगी। आवश्यक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि:- यात्रा की योजना बनेगी। प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में जवाबदारी में वृद्धि होगी।

धनु राशि:- दु:खद समाचार की प्राप्ति से मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। थकान महसूस होगी। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। धैर्य रखें।

मकर राशि:- विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा लाभ देंगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

कुंभ राशि:- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। समय की अनुकूलता रहेगी। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी।

एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता बढ़ा, अब हर माह मिलेंगे ₹12,000- पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे।।

मीन राशि:- मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट के काम अनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। काम करने की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।