अयोध्या- रामलला के दर्शन के समय अवधि में किया गया बदलाव,जाने दर्शन का क्या है नया समय

 
ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

27 जुलाई,अयोध्या।
रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव।प्रथम पाली में दर्शन के लिए 1 घंटे का समय बढ़ाया गया। अब प्रथम पाली में 7:00 बजे से 12:00 बजे तक हो सकेंगे रामलला के दर्शन।द्वितीय पाली में 2:00 से 6:00 तक होते हैं दर्शन। पहले प्रथम पाली में 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होते थे दर्शन।शनिवार व रविवार को लॉक डाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही करते हैं राम लला का दर्शन।बाकी के 5 दिन होती है दर्शनार्थियों की भीड़।अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था ने दर्शन अवधि में किया बदलाव।